NSDL IPO: मुनाफे की घड़ी या घाटे का सौदा जानिए डिटेल में
दोस्तों आज हम जानेंगे – NSDL IPO के बारे में, ये IPO July 30, 2025 से BSE के अंदर Subscription के लिए खुल हो रहा है और August 01, 2025 को बंद होगा, और इस IPO की listing BSE के अंदर होने वाली है।
NSDL IPO Details;
ये सब जानकारी कंपनी के DRHP (Draft Red Herring Prospectus) में दी गई है, जो SEBI की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
NSDL IPO एक Mainboard IPO है, ये ₹4011.6 crores का एक Book Build Issue है। और ये issue 5.01 crore shares का पूरी तरह से Offer for sale है, मतलब कंपनी के मौजूदा shareholders IPO के जरिए अपने shares बेचने वाले हैं।
NSDL IPO Price Band – IPO का price band ₹760-₹800 per share तय हुआ है।
NSDL IPO Timeline;

NSDL IPO lot size
इस IPO में 1 application के लिए 18 shares का lot size तय किया गया है।

Individual investors (Retail) के लिए minimum investment amount रखा गया है – ₹13,680 यानि की 1 lot (18 shares).
Retail investors minimum 1 lot और maximum 13 lots से apply कर सकते हैं।
Small HNI वाले minimum 14 lots (252 shares), के साथ apply कर सकते हैं।
Big HNI की category में कम से कम 70 lots (1260 shares), से apply करना होगा।
NSDL IPO reservations

NSDL investor category reservations

NSDL IPO GMP –
NSDL IPO का GMP अभी 16.9% यानि की ₹135 के आस-पास चल रहा है। इसका मतलब हम यहां पर कुछ बहुत हीं बेहतर listing gain की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। लेकिन GMP सिर्फ एक Indicator है, गारंटी नहीं।
इसलिए सिर्फ GMP देखकर invest करना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। हमेशा overall fundamentals बातें समझकर हीं निर्णय लेना चाहिए।
💼 IPO से जुटाए पैसे का क्या होगा?
चूंकि यह एक offer for sale की IPO है तो इस IPO के जरिए कंपनी के existing shareholders अपने shares को बेचने वाले हैं।
IPO के जरिए जुटाए पैसे कंपनी के पास नहीं आयेंगे, क्योंकि इसमें fresh issue नहीं है, इस वजह से investors को फिलहाल ये एक negative sign लग रहा है।
NSDL (National Securities Depository Limited) क्या करता है? और ये इतना खास क्यों है?
stock market में जब आप कोई stock खरीदते हैं, तो वो असल में आपको हाथ में नहीं मिलता, बल्कि आपके Demat Account में Electronic form में जमा होता है। अब ये जो Demat Account है, उसे मैनेज कौन करता है? — NSDL, यानी National Securities Depository Limited.
1996 में बनी ये कंपनी भारत की पहली और सबसे पुरानी depository है। इसका काम है investors के shares, bonds और बाकी securities को digital form में सुरक्षित रखना। इस तरह से हम यह कह सकते हैं कि ये share market के लिए बहुत हीं अहम और खास है।
IPO लाने की ज़रूरत क्यों पड़ी?
असल में ये IPO OFS यानी Offer for Sale है। मतलब कंपनी को इससे सीधे कोई पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि इसके मौजूदा बड़े shareholders — जैसे IDBI Bank, NSE, HDFC Bank वगैरह — अपने कुछ shares बेचेंगे।
इससे कंपनी को ज्यादा transparency मिलेगी, public market में entry मिलेगी और भविष्य में अपने काम को और फैलाने का रास्ता खुलेगा।
Business model: कैसे कमाती है NSDL?
NSDL का Business model बड़ा simple और reliable है-
- ये निवेशकों से annual maintenance fees लेती है
- Transaction Fees लेती है
- IPOs में Electronic Allotment, KYC, e-Voting जैसी कई services देती है
- सरकारी योजनाओं में Digital Document Verification का काम भी करती है
आज के समय में जब हर चीज़ Digital हो रही है, ऐसे में NSDL की सेवाएं और भी ज्यादा अहम हो गई हैं।
CDSL vs NSDL: मुकाबला या मौका?
अब जब NSDL शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रही है, तो CDSL से तुलना होना लाज़मी है।
CDSL पहले से ही listed है और अपने investors को पिछले कुछ सालों में शानदार रिटर्न दे चुका है। लेकिन NSDL का experience, client base और government Institutions से जुड़ाव कहीं ज्यादा गहरा है। हां, इतना ज़रूर है कि CDSL का business थोड़ा lean और scalable रहा है, इसलिए growth rate बेहतर रही है। लेकिन NSDL की balance sheet ज़्यादा मजबूत मानी जाती है।
क्या NSDL IPO में listing gain मिलेगा?
इस सवाल का जवाब आसान नहीं है। क्योंकि ये OFS है, तो कंपनी को खुद कोई fund नहीं मिल रहा, और आमतौर पर ऐसे issue में listing gain थोड़ा कम होता है।
लेकिन अगर issue का price सही रखा गया, और grey market premium में डिमांड बनी रही, तो शुरुआती gain की संभावना है। वैसे भी, long term नजरिए से देखने पर ये IPO अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
NSDL Financial Report:

NSDL key performance indicator

NSDL ने पिछले कुछ सालों में stable और growth oriented प्रदर्शन दिखाया है-
- FY23-FY25 तक कंपनी के revenue में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
- FY23-FY25 तक कंपनी के profit में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है
- Profit margin भी मजबूत हैं
- खर्चों पर कंपनी का कंट्रोल अच्छा है
- और सबसे खास बात — Return on equity (RoE) भी ठीक है।
इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनी सिर्फ पुरानी नहीं, बल्कि बढ़िया perform भी कर रही है।
Invest करने से पहले क्या सोचें?
NSDL IPO में invest करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान ज़रूर देना चाहिए:
- आपके investment का समय – आप long term के लिए सोच रहे हैं? या सिर्फ short term में listing gain के लिए?
- Valuation – क्या share की कीमत कंपनी की कमाई के हिसाब से ज्यादा तो नहीं?
- Participation – क्या बड़े निवेशक यानी Anchor Investors इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं?
- Sector growth – Digital transaction और Demat Accounts बढ़ रहे हैं या नहीं?
अगर इन सभी का जवाब ‘हां’ है, तो ये IPO आपके लिए उपयुक्त हो सकता है।
निष्कर्ष: समझदारी से उठाएं अगला कदम
अगर आप सिर्फ listing gain के लिए से NSDL IPO में invest करना चाहते हैं, तो पहले risk & raward को समझ लें और साथ में अपने financial advisor से consult जरूर करें।
अगर long term की नजर से देखा जाए तो कंपनी के fundamentals और financials मजबूत लग रहे हैं। अगर आप एक स्थिर, भरोसेमंद और long term potential वाली कंपनी में invest करना चाहते हैं, तो NSDL IPO आपके रडार पर ज़रूर होना चाहिए।
हाँ, यह IPO किसी trendy startups की तरह ज्यादा return देने वाला न भी हो, तब भी ये एक Sound Investment माना जा सकता है।
आपका क्या विचार है?
क्या आप NSDL IPO में apply करने की सोच रहे हैं या इंतज़ार करेंगे कंपनी के list होने का? कमेंट करके ज़रूर बताएं।
और हां, अगर ये article आपके लिए मददगार रहा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें — ताकि और लोग भी समझदारी से निवेश कर सकें।
Happy Investing! 💼📈
Disclaimer: ये article केवल informational purpose के लिए है। Stock market में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। अपना financial decision लेने से पहले उचित research करें या financial advisor से सलाह लें।

