| |

Excelsoft Technologies IPO: क्या इसमें निवेश करना सही रहेगा?

Excelsoft Technologies IPO 2025: निवेशकों के लिए सरल और सच्चा विश्लेषण कई बार मार्केट में कोई नया IPO आता है और अचानक हर तरफ उसकी बातें शुरू हो जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से मेरे इनबॉक्स में भी एक ही सवाल आ रहा है —“Excelsoft Technologies IPO कैसा है?” तो मैंने सोचा, क्यों न आराम…

excelsoft technologies ipo

Excelsoft Technologies IPO 2025: निवेशकों के लिए सरल और सच्चा विश्लेषण

कई बार मार्केट में कोई नया IPO आता है और अचानक हर तरफ उसकी बातें शुरू हो जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से मेरे इनबॉक्स में भी एक ही सवाल आ रहा है —“Excelsoft Technologies IPO कैसा है?

तो मैंने सोचा, क्यों न आराम से बैठकर इसकी एक सच्ची, साफ-साफ राय लिख दूँ — ना कोई fancy शब्द, ना कोई भारी analysis. बस वही… जैसा एक साधारण निवेशक दूसरे निवेशक से बात करता है।

 

Excelsoft Technologies कंपनी है कौन? और करती क्या है?

Excelsoft Technologies को देखकर पहली नज़र में यही लगा कि यह कोई typical “edtech startup” नहीं है जो अचानक चर्चा में आ जाए और दो साल में ग़ायब हो जाए। कंपनी कई सालों से digital learning solutions बना रही है — जैसे online assessment tools, learning platforms, digital books और वो सब जो आजकल स्कूल, कॉलेज और corporate training में इस्तेमाल होता है।

मुझे जो बात अच्छी लगी—
यह सिर्फ भारत पर निर्भर नहीं है।
कंपनी के ग्राहक विदेशों में भी हैं।
आज के समय में ये छोटा फायदा नहीं।

Excelsoft Technologies IPO Details

Excelsoft Technologies IPO Details
IPO Date November 19, 2025 to November 21, 2025
Listing Date [.]
Face Value ₹10 per share
Issue Price Band ₹114 to ₹120 per share
Lot Size 125 Shares
Sale Type Fresh Capital-cum-Offer for Sale
Total Issue Size 4,16,66,666 shares
(aggregating up to ₹500.00 Cr)
Fresh Issue 1,50,00,000 shares
(aggregating up to ₹180.00 Cr)
Offer for Sale 2,66,66,666 shares of ₹10
(aggregating up to ₹320.00 Cr)
Issue Type Bookbuilding IPO
Listing At BSE, NSE
Share Holding Pre Issue 10,00,84,164 shares
Share Holding Post Issue 11,50,84,164 shares

 

Excelsoft Technologies IPO Dates

IPO Open Date Wed, Nov 19, 2025
IPO Close Date Fri, Nov 21, 2025
Tentative Allotment Mon, Nov 24, 2025
Initiation of Refunds Tue, Nov 25, 2025
Credit of Shares to Demat Tue, Nov 25, 2025
Tentative Listing Date Wed, Nov 26, 2025
Cut-off time for UPI mandate confirmation 5 PM on Fri, Nov 21, 2025

 

Excelsoft Technologies IPO Reservation

Investor Category Shares Offered Maximum Allottees
+ QIB Shares Offered 2,08,33,333 (50.00%) NA
+ NII (HNI) Shares Offered 62,50,000 (15.00%) NA
Retail Shares Offered 1,45,83,333 (35.00%) 1,16,666
Total Shares Offered 4,16,66,666 (100.00%)

 

 

Excelsoft Technologies IPO Lot Size

Application Lots Shares Amount
Retail (Min) 1 125 ₹15,000
Retail (Max) 13 1,625 ₹1,95,000
S-HNI (Min) 14 1,750 ₹2,10,000
S-HNI (Max) 66 8,250 ₹9,90,000
B-HNI (Min) 67 8,375 ₹10,05,000

 

Excelsoft Technologies IPO Financials

Period Ended 30 Jun 2025 31 Mar 2025 31 Mar 2024 31 Mar 2023
Assets 478.34 470.49 421.03 436.13
Total Income 60.28 248.80 200.70 197.97
Profit After Tax 6.01 34.69 12.75 22.41
EBITDA 10.18 73.26 54.97 68.18
NET Worth 375.95 371.29 297.30 278.08
Reserves and Surplus 274.25 269.66 295.71 276.48
Total Borrowing 37.82 26.59 76.73 118.09

 

Excelsoft Technologies IPO KPI

KPI Values
ROE 10.38
ROCE 16.11
Debt/Equity 0.05
RoNW 10.38
PAT Margin 14.87%
EBITDA Margin 31.40%
Price to Book Value 3.23
Market Capitalization ₹1,381.01 Cr.

 

Excelsoft Technologies Promoter Holding

Excelsoft Technologies promoter holding pre issue 94.60% की है जो की post issue में 59.09% पर आ जाएगी। और अगर अगर चलकर थोड़ा promoters के द्वारा थोड़ा और बिकवाली होती है तो फिर ये 50% से नीचे भी जा सकती है जो कि एक negative point है।

 

Excelsoft Technologies IPO Subscription (Day 3)

Category Subscription (times) Shares Offered Shares bid for
QIB (Ex Anchor) 50.06 83,33,334 41,71,39,125
NII 107.04 62,50,000 66,89,98,875
bNII (bids above ₹10L) 122.93 41,66,667 51,22,27,250
sNII (bids below ₹10L) 75.25 20,83,333 15,67,71,625
Retail 16.44 1,45,83,333 23,97,69,625
Total 45.46 2,91,66,667 1,32,59,07,625

 

Excelsoft Technologies IPO में निवेश करने वाले क्या सोच सकते हैं?

Sector के हिसाब से देखा जाए तो EdTech की demand खत्म नहीं होने वाली। हाँ, कुछ कंपनियाँ गिरी हैं, लेकिन सेक्टर खत्म नहीं हुआ इनके products शिक्षा से लेकर corporate तक जाते हैं। रेंज अच्छी है। Excelsoft Technologies एक debt free कंपनी है।

 

लेकिन जो बात परेशान करती है…

हर IPO के कुछ minus भी होते हैं। Excelsoft Technologies IPO के साथ भी वही बात है।

  • EdTech की competition आज बहुत कड़ी है। बड़े-बड़े नाम पहले से मौजूद हैं।
  • Excelsoft Technologies IPO Financials में कुछ खास परफोर्मेंस देखने को नहीं मिल रहा है।
  • Excelsoft Technologies IPO KPI – ROE, ROCE, RoNW भी कुछ खास नहीं है।
  • Tech कंपनी चलाना आसान नहीं होता। हर साल नई technology आती है, और गलती की गुंजाइश कम होती है।
  • Listing gains पूरी तरह market mood पर निर्भर करते हैं। Tech sentiment अगर खराब रहा, तो फ़ायदा कम भी हो सकता है।

 

क्या Excelsoft Technologies IPO में listing gain मिलेगा?

सच कहूँ—
मिल भी सकता है, नहीं भी।

इस कंपनी में “लो लेवल” listing gain की संभावना है, लेकिन जो लोग 60%–70% उछाल की उम्मीद करते हैं, उन्हें थोड़ा यथार्थवादी होना पड़ेगा। Excelsoft Technologies IPO GMP (Grey Market Premium) फिलहाल 14.5 रुपया पर चल रहा है तो उस हिसाब से लगभग 12.5% की listing gain की उम्मीदें कर सकते हैं लेकिन याद रहे कि GMP सिर्फ एक इंडिकेटर होता है रिटर्न्स की गारंटी नहीं।

मैं हमेशा यही कहता हूँ—
IPO सिर्फ listing gain के लिए मत लो।

 

कौन लोग Excelsoft Technologies IPO को consider कर सकते हैं?

  • वो निवेशक जो long term में digital learning पर भरोसा रखते हैं
  • वो लोग जिन्हें steady companies पसंद हैं
  • वो निवेशक जिन्हें high risk-high reward खेल पसंद है।

 

निष्कर्ष

Excelsoft Technologies IPO सेक्टर के हिसाब से तो ठीक है परंतु अगर Fundamentals और Financials को समझकर हीं कोई निर्णय पर पहुंचना है, और अगर आपके Financial Advisor हैं तो उनसे परामर्श लेकर हीं कोई निर्णय लेना है।
Excelsoft Technologies IPO GMP के अनुसार हम bumper listing gains की उम्मीदें नहीं कर सकते हैं।

लेकिन…
मेरी यही सलाह है —
👉 DRHP पूरा पढ़ें।
👉 Financials समझें।
👉 और सिर्फ “हाइप” देखकर enter न करें।

⚫ दोस्तों इसके अलावा 2025 में ही और भी बड़े साइज के नए IPOs आने की तैयारी में हैं अगर आप वो IPOs के बारे में जानना चाहते हो तो आप हमारे “Upcoming IPO 2025” के पोस्ट पर visit करके जान सकते हो।

 

⚠️ Disclaimer:

यह लेख केवल शैक्षणिक और जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी किसी निवेश सलाह का रूप नहीं है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *