|

Intraday Trading Kya Hota Hai? Isse Paise Kaise Kamaye

Intraday trading kya hota hai? जानिए real तरीके से intraday trading कैसे करें, फायदे, नुकसान और beginners की common गलतियां। Intraday Trading Kya Hota Hai? (Simple & Real Explanation) अगर आप stock market में नए हैं, तो “intraday trading” शब्द आपने जरूर सुना होगा। और सच बताऊँ तो 90% लोग इसे सुनकर यही सोचते हैं…

intraday trading kya hota hai

Intraday trading kya hota hai? जानिए real तरीके से intraday trading कैसे करें, फायदे, नुकसान और beginners की common गलतियां।

Intraday Trading Kya Hota Hai? (Simple & Real Explanation)

अगर आप stock market में नए हैं, तो “intraday trading” शब्द आपने जरूर सुना होगा। और सच बताऊँ तो 90% लोग इसे सुनकर यही सोचते हैं — “क्या इसमें सच में रोज पैसा कमाया जा सकता है?”

मैं भी शुरुआत में यही सोचता था।
तो सबसे पहले साफ-साफ समझ लेते हैं — Intraday trading kya hota hai?

सीधी भाषा में:
आप एक ही दिन में share खरीदते हो और उसी दिन बेच देते हो — यही intraday trading है।

थोड़ा Real Example समझो, मान लो सुबह market खुलते ही तुमने एक stock ₹200 में खरीदा। थोड़ी देर बाद वो ₹205 हो गया।

अब यहाँ दो choices हैं:

  • बेच दो → छोटा profit
  • रुको → शायद और बढ़े… या गिर जाए 😅

यही game है intraday trading का — decision सही समय पर लेना।

Intraday Trading Kaise Chalti Hai (Asli Game)

Theory में सब आसान लगता है, लेकिन reality थोड़ी अलग है।

Intraday trading पूरी तरह depend करती है:

  • market mood (bullish या bearish)
  • news
  • demand-supply
  • और honestly… आपकी patience 😄

Intraday trading शुरू करने के लिए सबसे पहले आपके पास Demat account & trading account होना जरूरी है।

आप trading app में जाते हो, intraday (MIS) select करते हो और trade लेते हो।

लेकिन असली challenge है — कब entry लें और कब exit करें। सच बोलूँ तो… आसान नहीं है

 

Intraday Trading Reality (जो अक्सर नहीं जाता)

YouTube पर आपको दिखेगा — “₹1000 से ₹5000 एक दिन में” 😱

Reality क्या है?

  • कई दिन profit नहीं आता
  • कई बार लगातार loss होता है
  • और beginners सबसे ज्यादा गलती करते हैं

Intraday trading में problem knowledge की नहीं, control की होती है।

अगर आप सच में stock market से पैसा कमाना चाहते हैं, तो पहले ”stock market se paise kaise kamaye” यह जरूर समझें।

Intraday Trading Ke Fayde (लेकिन…)

Intraday Trading के कुछ फायदे भी हैं, इसलिए लोग इसे करते हैं

  • Same day profit possible
  • Overnight risk नहीं
  • कम पैसे से शुरू कर सकते हो

लेकिन “लेकिन” important है — ये सब तभी काम करता है जब आप discipline में trade करो।

भारत में stock market आमतौर पर सुबह 9:15 AM से 3:30 PM तक खुला रहता है। आप official market timings NSE (National Stock Exchange) की website पर भी देख सकते हैं।

Beginners Sabse Badi Galti Kya Karte Hain?

मैंने खुद ये गलतियाँ की हैं, और almost हर beginner करता है:

1. Stop loss नहीं लगाना

“थोड़ा और रुको… वापस ऊपर जाएगा”
→ और loss बढ़ता जाता है

2. Overtrading

एक trade गलत गया → तुरंत दूसरा → फिर तीसरा
→ पूरा capital खत्म

3. Tips के पीछे भागना

Telegram, WhatsApp signals
→ long term में नुकसान

 

Intraday Trading Rules (Simple लेकिन Powerful)

अगर सच में सीखना है, तो ये rules follow करो:

  • हमेशा stop loss fix करो
  • दिन में 2–3 trade काफी हैं
  • random stock मत चुनो
  • पहले market trend देखो
  • loss accept करना सीखो

सबसे important: “हर दिन profit जरूरी नहीं है”

 

Beginners Ke Liye Real Tips

अगर आप नए trader हैं तो ये tips आपके काम आ सकते हैं;

  • शुरुआत ₹500–₹1000 से भी कर सकते हो
  • पहले observe करो, फिर trade लो
  • indicators से ज्यादा price action समझो
  • रोज profit का target मत रखो
  • market को respect करो

Final Baat (जो कोई नहीं बताता)

Intraday trading से पैसा कमाया जा सकता है — ये सच है।

लेकिन ये भी सच है कि हर कोई नहीं कमा पाता।

Difference सिर्फ इतना है:
👉 कुछ लोग इसे game समझते हैं
👉 कुछ लोग इसे skill बनाते हैं

अगर आप second category में आ गए, तो chances बढ़ जाते हैं।

 

Conclusion

तो अब आपको clear हो गया होगा कि Intraday trading kya hota hai और ये असल में कैसे काम करता है।

ये कोई shortcut नहीं है।
लेकिन अगर सही तरीके से सीखा जाए, तो ये एक strong skill बन सकता है।

भारत में stock market को SEBI (Securities and Exchange Board of India) regulate करता है। अगर आप stock market rules के बारे में जानना चाहते हैं, तो SEBI की official website पर जानकारी देख सकते हैं।

Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षणिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह (Investment Advice) के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Stock market और intraday trading में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है और इसमें पैसे का नुकसान भी हो सकता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने financial advisor या investment expert से सलाह जरूर लें।

लेखक या वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी financial loss या profit के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *