|

Aditya Infotech IPO खुला! क्या छूट ना जाए मौका?

Aditya Infotech IPO: Listing Gain या Long Term Bet? दोस्तों आज हम “Aditya Infotech IPO” से जुड़े सभी चीजों के बारे में डिटेल में जानने वाले हैं। Aditya Infotech IPO – July 29, 2025 से लेकर July 31, 2025 तक BSE और NSE दोनों exchanges के अंदर Subscription के लिए खुल रहा है। तो चलिए…

aditya infotech ipo

Aditya Infotech IPO: Listing Gain या Long Term Bet?

दोस्तों आज हम “Aditya Infotech IPO” से जुड़े सभी चीजों के बारे में डिटेल में जानने वाले हैं। Aditya Infotech IPO – July 29, 2025 से लेकर July 31, 2025 तक BSE और NSE दोनों exchanges के अंदर Subscription के लिए खुल रहा है।
तो चलिए अब हम Aditya Infotech IPO के बारे में विस्तार से समझते हैं।

 

Aditya Infotech IPO Details

aditya infotech ipo details

 

ये सब जानकारी कंपनी के DRHP (Draft Red Herring Prospectus) में दी गई है, जो SEBI की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Aditya Infotech IPO एक Mainboard IPO है, ये ₹1300 crores का एक Book Build Issue है जिसमें approx 1,92,59,258 shares issue किए जा रहे हैं।
इसमें ₹500 करोड़ (approx 74,07,407 shares) का fresh issue है, और ₹800 करोड़ (approx 1,18,51,851 shares) का offer for sale है।

 

Aditya Infotech IPO Price Band – IPO का price band ₹640-₹675 per share तय हुआ है।

 

Aditya Infotech IPO Dates;

aditya infotech ipo dates

 

Aditya Infotech IPO lot size;

इस IPO में 1 application के लिए 22 shares का lot size तय किया गया है।

aditya infotech ipo lot size

Individual investors (Retail) के लिए minimum investment amount रखा गया है – ₹14,080 यानि की 1 lot (18 shares).
Small HNI वाले minimum 14 lots (308 shares), के साथ apply कर सकते हैं।
BigHNI की category में कम से कम 68 lots (1496 shares), से apply करना होगा।

Aditya Infotech IPO Reservation

aditya infotech ipo reservation
Aditya Infotech IPO GMP –

Aditya Infotech IPO का GMP अभी 40% यानि की ₹270 के आस-पास चल रहा है। मतलब GMP के अनुसार हम यहां पर कुछ बेहतर listing gain की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन GMP सिर्फ एक Indicator है, गारंटी नहीं।
इसलिए सिर्फ GMP देखकर invest करना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। हमेशा overall fundamentals बातें समझकर हीं निर्णय लेना चाहिए।

Aditya Infotech IPO Subscription –

आज पहले दिन में हीं ये IPO oversubscribed हो गया है जिसमें –
QIB – 0.01×
NII – 3.33×
RII (Retail) – 6.87×
Total – 2.16× Subscription

💼 IPO से जुटाए पैसे का क्या होगा?

Aditya Infotech IPO ₹1300 करोड़ का IPO है, जिसमें ₹500 करोड़ का fresh issue और ₹800 करोड़ का offer for sale है।

अगर हम बात करें offer for sale की तो IPO के जरिए कंपनी के existing shareholders अपने shares को बेचने वाले हैं, यानी कि offer for sale का ₹800 करोड़ कंपनी के पास नहीं बल्कि existing shareholders की पास आयेंगे।

इसके अलावा अगर हम बात करें fresh issue की तो इसके जरिए जो ₹500 करोड़ मिलेंगे वो सीधे कंपनी के पास आयेंगे जिसका इस्तेमाल कंपनी इन चीज़ों के लिए करने वाली है जैसे – Debt की repayment और general corporate purposes के लिए।
मतलब इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी की future growth के लिए होने वाली है।

Aditya Infotech – एक छोटी शुरुआत से बड़ी सफलता तक

सबसे पहले जानते हैं कंपनी के सफर के बारे में – Aditya Infotech ने अपना कारोबार एक small trading company के रूप में शुरू किया था। 1990 के दशक के अंत में जब भारत में technology का माहौल बन रहा था, तभी इस कंपनी ने अपनी पकड़ बनानी शुरू की।

आज ये कंपनी security surveillance solutions की दुनिया में एक लीडर है। इनका कारोबार CCTV Cameras, Access Control Systems, Video Management Software और IoT-based security products पर टिका है। Hikvision जैसे International Brands के Official Distributor होने से कंपनी ने बाज़ार में अपनी पकड़ और मज़बूत की है।

कंपनी की financial performance – क्या है मज़बूती?

aditya infotech financial report

 

किसी भी IPO के लिए कंपनी की financial situation सबसे अहम होती है। Aditya Infotech ने पिछले कुछ सालों में शानदार growth दिखाई है। कंपनी का annual turnover ₹3000 करोड़ से ऊपर जा चुका है। Net profit margin भी धीरे-धीरे बेहतर हुआ है, जो investors के लिए एक अच्छा संकेत है।

Operating profit, Debt to equity ratio और cashflow जैसे फैक्टर्स भी स्थिर दिखते हैं। यानी कंपनी अपना काम कुशलता से कर रही है।

 

Industry trends – क्या इसका मार्केट आगे बढ़ने वाला है?

Security और servilence का global market अगले 5 सालों में लगभग दोगुना होने का अनुमान है। भारत में भी smart city projects, digital Infrastructure और बढ़ती सुरक्षा जागरूकता की वजह से डिमांड काफी तेज़ी से बढ़ रही है।

ऐसे माहौल में Aditya Infotech जैसे अनुभवी प्लेयर के लिए growth के जबरदस्त मौके हैं। कंपनी के पास एक मजबूत distribution network है जो उसे शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद करता है।

 

Aditya Infotech IPO में risks को भी समझें

हर investment के साथ risks भी होते हैं। Aditya Infotech एक तेज़ी से बढ़ती कंपनी ज़रूर है, लेकिन security industry में भी कुछ चुनौतियां हैं:

  • Technology बहुत तेज़ी से बदलती है, Innovation ज़रूरी है
  • Chinese products पर निर्भरता एक Geopolitical risk हो सकता है
  • बाज़ार में प्रतिस्पर्धा तेज़ी से बढ़ रही है
  • अगर कंपनी listing के बाद growth projection पूरे नहीं कर पाती, तो share price गिर सकता है

इसलिए बिना सोचे-समझे निवेश न करें। research करें, अपने risk को समझें और फिर फैसला लें।

 

Experts की राय क्या है?

Aditya Infotech IPO को कई market experts एक promissing मौका मान रहे हैं। उनका मानना है कि कंपनी की brand value मजबूत है और इसका distribution model बेहतरीन है।

हालांकि कुछ experts ये भी कहते हैं कि valuation बहुत मायने रखता है। अगर IPO की कीमत ज़्यादा रखी गई और कंपनी listing के बाद उम्मीदें पूरी नहीं कर पाई, तो short term Investors को नुकसान हो सकता है। इसलिए long term नजरिए से निवेश करना ज़्यादा बेहतर रहेगा।

 

Listing gains or long term investment?

ये फैसला काफी अहम होता है। कई लोग सिर्फ listing gain के लिए IPO में पैसा लगाते हैं – यानी listing के दिन profit लेकर बाहर निकल जाना।

लेकिन अगर आप एक long term वाले investor हैं तो आपको कंपनी की fundamentals पर भरोसा होना चाहिए। Aditya Infotech का track record, इसकी market position और भविष्य की संभावनाएं देखते हुए long term investment का विकल्प काफ़ी अच्छा लग सकता है।

Final Verdict – Apply करें या नहीं?

अगर आप एक ऐसी कंपनी में पैसा लगाना चाहते हैं जो grow कर रही है, जिसका base मज़बूत है और जिसका भविष्य उज्जवल है, तो Aditya Infotech IPO आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

लेकिन हमेशा याद रखें – किसी भी IPO में पैसे लगाने से पहले कंपनी का Red Herring Prospectus (RHP) ध्यान से पढ़ें। Financials, Risk Factors और कंपनी के उद्देश्य को समझें। सिर्फ़ hype के पीछे मत भागें।

अगर आप नए investor हैं, तो अपने financial advisor से सलाह जरूर लें। सही research, patience और long term सोच के साथ अगर आप निवेश करते हैं, तो IPO से आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

तो क्या आप तैयार हैं Aditya Infotech के IPO में अपना पहला कदम रखने के लिए?
अगर आपको यह article पसंद आया हो, तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट्स में ज़रूर बताएं कि इस IPO को लेकर आपकी क्या राय है।
Happy Investing! 🚀📈

Disclaimer: ये article केवल informational purpose के लिए है। Stock market में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। अपना financial decision लेने से पहले उचित research करें या financial advisor से सलाह लें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *